बिहार सरकार UPSC प्रीलिम्स पास करने वाले पुरुष विकलांग उम्मीदवारों को देगी ₹1 लाख
बिहार सरकार 'मुख्यमंत्री संबल योजना' के तहत सामान्य/पिछड़ा/ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष विकलांग उम्मीदवारों को यूपीएससी प्रीलिम्स पास करने पर ₹1 लाख देगी। राज्य में SC/ST पुरुषों के लिए पहले से 'मुख्यमंत्री SC/ST सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना' और EBC पुरुषों के लिए 'अत्यंत पिछड़ा वर्ग प्रोत्साहन योजना' लागू है। सभी महिलाओं के लिए 'महिला सिविल सेवा प्रोत्साहन' योजना लागू है।