बिहार सरकार के पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने यूपीएससी व बीपीएससी की फ्री कोचिंग के लिए फॉर्म निकाले हैं। योजना के तहत युवाओं को 12-महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी और निशुल्क कोचिंग के अलावा, किताबें खरीदने के लिए ₹3,000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके लिए प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि 16-फरवरी तय की गई है।