बिहार सरकार के बजट में महिलाओं को लेकर क्या घोषणाएं की गई हैं?

बिहार सरकार ने ₹3.17 लाख करोड़ का बजट पेश किया है। इसमें कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास की स्थापना करने और पिंक टॉयलेट व प्रमुख शहरों में पिंक बस चलाए जाने का एलान हुआ। वहीं, गरीब लड़कियों की शादी के लिए प्रत्येक पंचायत में कन्या विवाह मंडप का निर्माण व पटना में महिला हाट की स्थापना करने की घोषणा हुई।