बिहार सरकार ने गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में राज्यकर्मियों का महंगाई भत्ता (डीए) व पेंशनभोगियों की महंगाई राहत (डीआर) बढ़ाने का एलान किया। सरकार ने डीए व डीआर 3% बढ़ाया है और यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2024 से प्रभावी होगी। कर्मियों व पेंशनभोगियों के डीए व डीआर को 50% से बढ़ाकर 53% किया गया है।