बिहार सरकार ने आंखों के विश्वस्तरीय अस्पताल के लिए ₹1 में दी 1.6 एकड़ ज़मीन

बिहार सरकार ने कंकड़बाग (पटना) में बनने वाले आंखों के विश्वस्तरीय अस्पताल के लिए शंकरा आई फाउंडेशन को ₹1 की टोकन राशि पर 1.6 एकड़ ज़मीन दी है। फाउंडेशन को 99 साल के लिए ज़मीन लीज़ पर दी गई है। इस अस्पताल में सालाना ₹2.5 लाख से कम आय वाले लोगों का इलाज मुफ्त में किया जाएगा।