बिहार सरकार ने साल-2026 की पहली कैबिनेट बैठक में 43 प्रस्तावों पर मुहर लगाई। कृषि विभाग में 694, मत्स्य विभाग में 200, और विधि विभाग में 45 सहित कई अन्य विभागों में अलग-अलग पदों को मंज़ूरी दी गई। मुंबई में बिहार भवन के निर्माण व दरभंगा में एयरपोर्ट के पास लॉजिस्टिक पार्क व कार्गो हब के निर्माण को मंज़ूरी मिली।