बिहार सरकार ने बदली दिवाली की छुट्टी की तारीख

बिहार सरकार ने दिवाली की सरकारी छुट्टी की तारीख में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने नई तिथि की घोषणा के संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इसमें लिखा है कि एनआई एक्ट के तहत पहले 22 अक्टूबर (बुधवार) को दिवाली का अवकाश घोषित किया गया था लेकिन अब इसे बदलकर 20 अक्टूबर (सोमवार) कर दिया गया है।