बिहार कैबिनेट ने मंगलवार को 19 एजेंडों पर मुहर लगाई। बैठक में सरकारी कर्मियों व पेंशनभोगियों (छठा वेतनमान) का 5% महंगाई भत्ता बढ़ाया गया जो कि 1 जुलाई 2025 से लागू होगा। इसके अलावा बैठक में तीन नए विभाग (युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, उच्च शिक्षा विभाग और सिविल विमान विभाग) के गठन को मंज़ूरी दी गई।