बिहार सरकार ने लिया बड़ा फैसला, नैशनल और स्टेट हाईवे पर ई-रिक्शा की होगी अब 'नो एंट्री'
बिहार सरकार ने राज्यभर में नैशनल और स्टेट हाईवे पर ई-रिक्शा (इलेक्ट्रिक रिक्शा) के संचालन पर रोक लगा दी है। परिवहन विभाग के आदेश के मुताबिक, करीब 10,000 किमी लंबे हाईवे अब ई-रिक्शा के लिए वर्जित होंगे। सरकार ने सड़क सुरक्षा का हवाला देते हुए नियम तोड़ने पर वाहनों की ज़ब्ती और भारी जुर्माने की चेतावनी दी है।