बेहोशी में पानी के छींटें मारना साबित हो सकता है जानलेवा! डॉक्टर ने बताया क्या करें और क्या नहीं
ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर मीर जवाद ज़ार खान ने बताया है कि बेहोश होने पर भी इंसान सांस लेता है। ऐसे में चेहरे पर पानी डालने/पिलाने से नाक/कान/फेफड़े में जा सकता है जिससे जान जा सकती है। बकौल डॉक्टर, 2 उंगलियों को नाक के पास रखकर प्रतिक्रिया देखें, सीधा लिटाकर पैरों को थोड़ा ऊपर उठाएं और बैठाने की कोशिश न करें।