पटना के बिहटा में 23 वर्षीया शिक्षिका ने सोमवार को घर में फांसी लगाकर जान दे दी। दो दिन पहले उसने स्कूल संचालक देव कुमार मेहता पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक यौन शोषण का आरोप लगाया था। शिकायत के बाद पुलिस ने मेहता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता ने लिखा था कि बदनामी के बाद अब कोई उससे शादी नहीं करेगा।