बेहतरीन खिलाड़ी हैं, उनके आंकड़े कमाल के हैं: गिल को उप-कप्तान बनाने पर रोहित शर्मा

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया के उप-कप्तान शुभमन गिल को लेकर कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है, "गिल बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उनके आंकड़े कमाल के हैं...उन्हें उप-कप्तान बनाने के पीछे कारण है।" बकौल रोहित, गिल भले ही टी20 व टेस्ट फॉर्मैट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हों लेकिन वनडे क्रिकेट में वह सबसे बेहतरीन हैं।