बेहतर शेयरों में निवेश के लिए कैसे पढ़ सकते हैं कंपनियों की फाइनेंशियल रिपोर्ट?

बेहतर शेयरों की पहचान के लिए कंपनी की फाइनेंशियल रिपोर्ट/स्टेटमेंट समझना ज़रूरी होता है। कंपनियां आम तौर पर हर तीन महीने व सालभर में यह रिपोर्ट जारी करती हैं जिसके तीन मुख्य हिस्से होते हैं। कंपनी की इनकम स्टेटमेंट कमाई/प्रॉफिट-लॉस बताती है। वहीं, बैलेंस शीट कंपनी के कर्ज़े/असेट्स/शेयरहोल्डर इक्विटी व कैश फ्लो स्टेटमेंट पैसे के फ्लो का विवरण देती है।