भारतीय तेज़ गेंदबाज़ हर्षित राणा ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20I में उन्हें बतौर कनकशन सब्सटीट्यूट मैच में शामिल किए जाने पर हुए विवाद पर कहा है, "मैं इन सब चीज़ों पर ध्यान नहीं देता।" उन्होंने कहा, "मैं अपने देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं। बाकी बाहर क्या बातें हो रही हैं...इसपर मेरा कोई ध्यान नहीं होता है।"