इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में 59(36) रन बनाने वाले श्रेयस अय्यर ने खुलासा किया है कि वह पहले प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। उन्होंने बताया, "मैं फिल्म देख रहा था...तभी कप्तान रोहित शर्मा ने कॉल कर कहा कि 'विराट कोहली के घुटने में सूजन है और तुम्हें खेलना है'। मैं अपने कमरे में वापस गया...और तुरंत सो गया।"