बाज़ार को प्रभावित करने के लिए वॉट्सऐप पर मिलीभगत करते पकड़ाए टाटा, JSW व SAIL: खबर
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की जांच में पाया गया है कि टाटा स्टील और जेएसडब्ल्यू स्टील संग सरकारी कंपनी एसएआईएल और आरआईएनएल ने 'बाज़ार को प्रभावित करने' के लिए अपने स्टील के दाम प्रतिद्वंद्वियों को बताए। आयोग ने 'फ्रेंड्स ऑफ स्टील', 'टाइकून' और 'स्टील लाइव मार्केट' जैसे ग्रुप्स सहित कई वॉट्सऐप चैट की समीक्षा की है।