बाज़ार का सबसे बुरा दौर शायद बीत गया: क्वांट म्यूचुअल फंड
ग्लोबल अस्थिरता के बीच क्वांट म्यूचुअल फंड का मानना है कि बाज़ार का बुरा दौर खत्म होने के करीब है। फंड हाउस ने सलाह देते हुए कहा, "निवेशक शेयर बाज़ार में डर और अत्यधिक उत्साह जैसे समय पर ध्यान रखें...ऐसे ही दौर में अच्छे निवेश के मौके मिलते हैं।" फंड हाउस ने अपने पोर्टफोलियो में इक्विटी में निवेश बढ़ाया है।