inshorts

बाज़ार खुलते ही 16% गिरा यह शेयर, SEBI ने कंपनी और शीर्ष अधिकारियों को मार्केट से किया बैन

मैन इंडस्ट्रीज़ इंडिया लिमिटेड के शेयर मंगलवार को बाज़ार खुलते ही करीब 16% टूटकर ₹341.1 पर आ गए। यह गिरावट सेबी द्वारा कंपनी और उसके कुछ शीर्ष अधिकारियों को शेयर बाज़ार से 2-साल के लिए बैन किए जाने की खबर के बाद आई है। कंपनी के मैनेजमेंट के अनुसार, सेबी के आदेश का उसकी कारोबारी गतिविधियों पर असर नहीं पड़ेगा।