बाज़ार खुलते ही इन 2 स्टॉक्स ने दिखाई अच्छी खासी तेज़ी, निवेशकों की हुई चांदी

शुक्रवार को शेयर बाज़ार खुलते ही कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनैशनल और क्यूस कॉर्प के शेयरों में अच्छी खासी तेज़ी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में इन दोनों कंपनियों के शेयर करीब 6% तक चढ़े। गौरतलब है कि कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनैशनल ने हाल ही में ₹2,360 करोड़ के नए ऑर्डर हासिल करने का एलान किया है।