पारुल कंवर नामक एक महिला ने आरोप लगाया है कि उनकी 82-वर्षीय दादी को दिल्ली एयरपोर्ट पर एअर इंडिया ने पहले से बुक की गई व्हीलचेयर देने से मना कर दिया। उन्होंने बताया कि दादी एक काउंटर के पास गिर गईं जिससे उनके होंठ, सिर और नाक पर चोट लग गई। कंवर के मुताबिक, उनकी दादी आईसीयू में भर्ती हैं।