कोटक महिंद्रा एएमसी के मैनेजिंग डायरेक्टर नीलेश शाह ने कहा है कि बाज़ार में जियोपॉलिटिकल रिस्क है। उन्होंने आगे कहा, "पहले इकोनॉमिक पॉलिसी का रिस्क था। अब युद्ध का भी रिस्क बना हुआ है...हमें रिटर्न्स की उम्मीद को अगले कुछ समय तक थोड़ा सा कम रखना ज़रूरी है।" बकौल शाह, ऑटो मोबाइल में बहुत ज़्यादा रिटर्न की उम्मीद नहीं है।