बिज़नेस अपडेट से निवेशक नाखुश, 3% लुढ़का टाटा ग्रुप का यह स्टॉक; एक्सपर्ट्स ने घटाया टारगेट

टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट लिमिटेड के शेयरों की कीमत मंगलवार को 3% तक लुढ़क गई। कंपनी के शेयरों में यह गिरावट पहली छमाही के बिज़नेस अपडेट के सामने आने के बाद दर्ज की गई है। वहीं, ब्रोकरेज हाउस मॉर्गन स्टेनले ने इसके शेयर का टारगेट प्राइस घटाकर ₹5,892/शेयर किया जबकि Equirus ने टारगेट ₹5,759 से घटाकर ₹4,474 किया है।