बंगाल की सिस्टर निवेदिता यूनिवर्सिटी ने रतन टाटा को डॉक्टरेट की उपाधि से किया सम्मानित

पश्चिम बंगाल की सिस्टर निवेदिता यूनिवर्सिटी ने सोमवार को अपने पहले दीक्षांत समारोह में उद्योगपति रतन टाटा व सरोद वादक उस्ताद अमजद अली को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया। वहीं, यूनिवर्सिटी ने लेखक मणिशंकर मुखोपाध्याय व मार्टिन कैंपचेन, बंधन बैंक के एमडी चंद्रशेखर घोष और भारतीय सांख्यिकी संस्थान के निदेशक संगमित्र बंदोपाध्याय को भी मानद उपाधि दी है।