बंगाल के नादिया रेप मामले में पीड़िता के पिता का नाम एफआईआर में दर्ज, सबूत मिटाने का आरोप

नादिया (पश्चिम बंगाल) में एक नाबालिग लड़की की दुष्कर्म के बाद मौत मामले में पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर में कथित पीड़िता के पिता का नाम भी शामिल है। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पीड़िता के पिता पर सबूतों को मिटाने का आरोप है। वहीं, पीड़िता के पिता ने बताया कि उन्हें बेटी का दाह संस्कार करने की धमकी मिली थी।