बंगाल के राज्यपाल ने छेड़छाड़ के आरोप के बीच पुलिस व मंत्री के राजभवन में प्रवेश पर लगाई रोक

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने उन पर छेड़छाड़ के आरोप लगने के बीच राजभवन में पुलिस और राज्य की मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्या के प्रवेश पर रोक लगाई है। राजभवन के अनुसार, मानहानि और संविधान विरोधी बयान देने को लेकर भट्टाचार्या पर रोक लगी है। राजभवन में कार्यरत एक महिला ने राज्यपाल पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।