बंगाल रणजी ट्रॉफी टीम के 6 खिलाड़ी व 1 सीनियर सपोर्ट स्टाफ कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं जबकि मुंबई के ऑल-राउंडर शिवम दुबे और टीम के एक वीडियो एनालिस्ट भी कोविड-19 से संक्रमित मिले हैं। क्रिकेट असोसिएशन ऑफ बंगाल के मुताबिक, सभी आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं। गौरतलब है, रणजी ट्रॉफी का आयोजन 13 जनवरी से होना है।