बंगाल सरकार आज शाम 4:15 बजे तक सीबीआई को सौंपे शाहजहां शेख की कस्टडी: कलकत्ता एचसी

कलकत्ता हाईकोर्ट ने संदेशखाली (पश्चिम बंगाल) में ईडी पर हुए हमले के मामले में बंगाल सरकार से बुधवार शाम 4:15 बजे तक शाहजहां शेख की कस्टडी सीबीआई को सौंपने को कहा है। दरअसल, बंगाल सीआईडी ने मंगलवार को शेख की कस्टडी सीबीआई को नहीं दी थी। कोर्ट ने सीआईडी को अवमानना नोटिस जारी कर 2 हफ्ते में जवाब मांगा है।