बंगाल सरकार ने 3 जनवरी से ब्रिटेन से कोलकाता आने वाली सभी उड़ानों को किया निलंबित
पश्चिम बंगाल सरकार ने ब्रिटेन से कोलकाता आने वाली सभी उड़ानों को अगले आदेश तक निलंबित करने का फैसला किया है। यह फैसला 3 जनवरी 2022 से प्रभावी होगा। इसके साथ ही सरकार ने बिना जोखिम वाले देशों से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों से राज्य के एयरपोर्ट पर उतरने पर वाले यात्रियों के लिए कोविड-19 जांच अनिवार्य कर दी है।