inshorts

बंटवारे के समय थोड़ी सावधानी बरती जाती तो करतारपुर साहिब पाकिस्तान में नहीं होता: रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में कहा, "अगर बंटवारे के समय थोड़ी सी सावधानी बरती जाती तो करतारपुर साहिब पाकिस्तान में नहीं, भारत में होता।" उन्होंने कहा, "देश की आज़ादी के आंदोलन में सिखों का बहुत योगदान है, जब हमें आज़ादी मिली और विभाजन की त्रासदी का सामना करना पड़ा तो सिखों को बहुत नुकसान हुआ।"