भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) नेता राकेश टिकैत ने किसान आंदोलन को लेकर कहा कि बंद सड़कों के लिए किसान नहीं बल्कि केंद्र सरकार ज़िम्मेदार है। उन्होंने कहा, "सरकार ज़्यादा टेढ़ी है...हमारी मांगें नहीं मान रही है।" गौरतलब है, सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि किसानों को विरोध का अधिकार है लेकिन सड़कों पर आवाजाही को नहीं रोका जा सकता है।