रिपोर्ट्स के अनुसार, बागपत (यूपी) में रविवार को कुछ बंदर एक बच्चे को घर से उठाकर ले गए और उसे पानी की टंकी में फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गई। बच्चा कमरे में दादी के साथ सो रहा था और दरवाज़ा खुला था। बच्चे के माता-पिता के मुताबिक, बंदरों ने पहले भी बच्चा उठाने का प्रयास किया था।