उत्तर प्रदेश में एक 14-वर्षीय लड़के ने बंदूक के साथ सेल्फी लेते समय गलती से अपने सिर में गोली मार ली जिससे उसकी मौत हो गई है। बकौल पुलिस, "मृतक का बड़ा भाई हाल ही में जेल में था...और उसका आपराधिक इतिहास है। बंदूक उसकी हो सकती है।" पुलिस पता कर रही है कि बंदूक मृतक के पास कैसे आई।