बकरी चोरी के शक में असम में शख्स की पीट-पीटकर हत्या, 2 लोग गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार असम के गोलाघाट जिले में रविवार को 45 वर्षीय शख्स की बकरी चोरी के शक में 3 लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। देरगांव थाने के ऑफिसर इंचार्ज प्रोदीप चौधरी ने कहा, ''पीड़ित के घरवालों की शिकायत पर केस दर्ज किया जा चुका है और दो लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।''