पुलिस ने बताया है कि राजस्थान के झालावाड़ में बकरी बेचे जाने से गुस्साए 12वीं के एक छात्र ने कथित तौर पर किसी नुकीली चीज़ से हमला कर अपनी मां की हत्या कर दी। थानाधिकारी दिनेश कुमार शर्मा के मुताबिक, लड़के ने बाद में शव को एक बक्से में छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।