बकवास करना बंद कर, तेरी धज्जियां उड़ा दूंगा: पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी पर भड़के हरभजन सिंह
पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने एक वीडियो बनाकर पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी तनवीर अहमद को लताड़ लगाई है। दरअसल, तनवीर ने कहा था कि हरभजन जहां पाकिस्तानी खिलाड़ी को देखते हैं, उनसे चिपक जाते हैं। इसपर हरभजन ने कहा, "बकवास करना बंद करो...अपने यहां झांको, हमारी तरफ देखने की ज़रूरत नहीं। अगली बार कुछ बोला तो तेरी धज्जियां उड़ा दूंगा।"