बकाया नहीं चुकाने को लेकर यूपी में सुपरटेक के चेयरमैन को किया गया अरेस्ट, बाद में छोड़ा गया

यूपी के गौतमबुद्ध नगर में यूपी रेरा की ₹33.56 करोड़ की बकाया राशि नहीं चुकाने को लेकर सोमवार को सुपरटेक ग्रुप के चेयरमैन आर.के. अरोड़ा को गिरफ्तार किया गया। अरोड़ा को डिफॉल्टर बिल्डर्स के खिलाफ अभियान के तहत गिरफ्तार किया गया। हालांकि, अरोड़ा ने 10 दिनों में ₹7 करोड़ चुकाने का वादा किया जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।