रीवा (मध्य प्रदेश) में पुलिस ने अशोक साकेत नामक मज़दूर का हाथ काटने के आरोप में उसके नियोक्ता गणेश मिश्रा व उसके 2 भाइयों को गिरफ्तार किया है। एएसपी शिव कुमार वर्मा के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब पीड़ित अपने नियोक्ता से बकाया मज़दूरी मांगने गया था। बकौल पुलिस, आरोपियों ने कटा हुआ हाथ छिपाने की कोशिश की।