बक्से भर-भरकर नोट मिले, सामने आया 2017 से पहले के भ्रष्टाचार का इत्र: यूपी में पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कानपुर में इत्र कारोबारी पीयूष जैन और सपा का नाम लिए बिना कहा, "बीते दिनों बक्से भर-भरकर नोट मिले हैं।" प्रधानमंत्री ने कहा, "2017 से पहले भ्रष्टाचार का जो इत्र उन्होंने पूरे यूपी में छिड़का था...वह सबके सामने आ गया है।" उन्होंने कहा, "लेकिन अब वे...क्रेडिट लेने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं।"