इराक की सेना ने रॉयटर्स को बताया है कि बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास पर करीब 3 रॉकेट दागे गए हैं। इराकी सेना ने बयान में कहा कि इस हमले में एक महिला और एक बच्चा घायल हो गया है। इस महीने सिलसिलेवार हमलों में अमेरिकी सैन्य और राजनयिक कर्मियों की मेज़बानी करने वाले ठिकानों/प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया था।