बगैर मास्क के इन्फ्लूएंसर्स का कनाडा में प्लेन में पार्टी का वीडियो आया सामने, होगी जांच

कोविड-19 के बीच कनाडा में एक प्लेन में मास्क के बगैर पार्टी करते इन्फ्लूएंसर्स का वीडियो सामने आने के बाद प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा है, "इस मामले की पूरी जांच की जाएगी।" बकौल ट्रूडो, "ये ऐसे गैर-ज़िम्मेदाराना रवैये के साथ खुद को, अन्य नागरिकों और एयरलाइन कर्मचारियों को खतरे में डालकर बाकी लोगों की मेहनत बर्बाद कर रहे हैं।"