बच्चों को आश्रम में प्रवेश नहीं: महिला के '50 बार रेप हुआ' दावे पर ओशो के अनुयायी
ओशो के अनुयायी स्वामी चैतन्य कीर्ति ने यूके की महिला के दावे 'ओशो के आश्रम में 3-साल में 50 बार रेप हुआ' को गलत बताया है। महिला के दावे को 'बेबुनियाद' बताते हुए कीर्ति ने कहा, "पुणे वाले आश्रम में बच्चों को प्रवेश नहीं मिलता था। सिर्फ माता-पिता को आने की अनुमति थी...बच्चे केवल लंच के समय आ सकते थे।"