इस्लाम में रमज़ान महीने का बहुत महत्व है और इस्लाम धर्म के मुताबिक, इसी महीने में पैगंबर हज़रत मोहम्मद पर कुरान नाज़िल किया गया था। इस महीने में बच्चों के पहले रोज़े पर मुस्लिम लोग रोज़ा कुशाई नामक रस्म करते हैं जिसमें लोगों के लिए इफ्तार का आयोजन किया जाता है। लोग रोज़ा रखने वाले बच्चों को तोहफे-पैसे देते हैं।