बच्चों को पढ़ने के लिए कहकर अभिभावक खुद फिल्में नहीं देख सकते: नारायण मूर्ति
इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति ने कहा है कि बच्चों को पढ़ने के लिए कहकर अभिभावक खुद फिल्में नहीं देख सकते हैं। उन्होंने 'अपने बच्चों की परवरिश कैसे की' सवाल पर बताया, "मेरी पत्नी (सुधा मूर्ति) का तर्क था कि अगर मैं टीवी देख रहा हूं, तो मैं अपने बच्चों को पढ़ाई के लिए नहीं कह सकता।"