बच्चों को बचाने के लिए यूपी में कोबरा से भिड़ गया पिटबुल, पटक-पटक कर मारने का वीडियो आया सामने
झांसी (यूपी) में मंगलवार को एक पालतू पिटबुल ने घर के गार्डन में घुस आए कोबरा सांप को दांतों में जकड़ लिया और पटक-पटक कर मार डाला जिसका वीडियो सामने आया है। घर के मालिक ने बताया कि गार्डन में खेल रहे परिवार के बच्चे सांप को देखकर चिल्लाने लगे जिसके बाद पिटबुल अपनी रस्सी तोड़कर कोबरा से भिड़ गया।