हर 7 में से 1 किशोर मानसिक परेशानी से जूझ रहा; भारत में 11% छात्रों को एंग्जाइटी: रिपोर्ट
WHO के मुताबिक, दुनिया में 10-19 साल की उम्र के हर 7 में से करीब 1 किशोर मानसिक परेशानी से जूझता है। भारत में NCERT के 2022 सर्वे में 3.79 लाख छात्रों में 11% ने एंग्जाइटी, 14% ने भावनात्मक परेशानी और 43% ने मूड में बदलाव की बात कही। बकौल रिपोर्ट, पढ़ाई और परीक्षा का दबाव इसकी बड़ी वजह है।