एक अमेरिकी महिला ने वजहों के साथ बताया है कि उसके बच्चों के लिए 'अमेरिका की जगह भारत में अपना बचपन बिताना बेहतर होगा'। बकौल महिला, भारत में उसके बच्चों को सांस्कृतिक विविधता और कई भाषाएं मिलेंगी। महिला ने कहा कि भारत में रहने से बच्चों को वैश्विक दृष्टिकोण मिलेगा और भावनात्मक बुद्धिमत्ता के साथ पारिवारिक मूल्य मिलेंगे।