बच्चों के शव घसीटकर स्कूल के मलबे से निकाले गए: झालावाड़ घटना का चश्मदीद

झालावाड़ (राजस्थान) में स्कूल की छत गिरने से 7 लोगों की मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। अपने दोनों बच्चों को इस हादसे में खो चुकी महिला कुंती देवी के पड़ोसी ने बताया, "बच्चों के शवों को घसीटकर मलबे से बाहर निकाला गया था।" इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, 5 शिक्षकों को सस्पेंड किया गया है।