बच्चों के सामने जूता तानकर एक-दूसरे को गालियां देते दिखे बिहार में स्कूल के प्रिंसिपल व शिक्षक

कैमूर (बिहार) के एक सरकारी स्कूल में प्रार्थना के दौरान महिला प्रिंसिपल और एक शिक्षक के बीच नोक-झोंक का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दोनों बच्चों के सामने जूता तानकर एक-दूसरे को गालियां देते दिखे। शिक्षक ने प्रिंसिपल पर हमेशा अभद्र भाषा इस्तेमाल करने का आरोप लगाया जबकि प्रिंसिपल ने कहा कि शिक्षक दिनभर मोबाइल पर लगे रहते हैं।