बच्चों में निमोनिया होने पर किन बातों का रखें खयाल?
जयपुर स्थित अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल के डॉक्टर सनी लोहिया ने बताया है कि निमोनिया से पीड़ित बच्चे को आराम और गर्माहट देना सबसे ज़रूरी है। बकौल डॉक्टर, कमरे को हल्का गर्म रखें व बच्चे को गर्म कपड़े पहनाएं और ठंडी हवा से बचाएं। निमोनिया से पीड़ित बच्चे को पौष्टिक भोजन जैसे सूप, दाल का पानी, मूंग की खिचड़ी-दलिया खिलानी/पिलानी चाहिए।