बच्चे को बाइक पर बिठाकर गुजरात में खाने की डिलीवरी कर रही महिला, वायरल हुआ वीडियो

राजकोट (गुजरात) में अपने छोटे बच्चे को बाइक पर बिठाकर खाना डिलीवरी का काम करती एक महिला का वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो विशाल नाम के कंटेंट क्रिएटर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। महिला ने बताया कि वह होटल मैनेजमेंट स्टूडेंट हैं और उसे ऐसी नौकरी नहीं मिल रही थी जहां वह बच्चे को साथ ले जा सके।